राष्ट्रीय

Corona: देश में 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1 लाख से ज्यादा नए केस

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 1 लाख 3 हजार 558 नए मरीज सामने आए है। वहीं इलाज के दौरान 478 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 25 लाख 89 हजार 067 हो गई है। जिसमें से 7 लाख 41 हजार 830 एक्टिव मामला है।

वहीं (Corona) 1 करोड़ 16 लाख 82 हजार 136 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 101 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *