प्रदेश

jagdalpur : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

संझा बिहनिया जगदलपुर…. (jagdalpur) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को जगदलपुर में केंद्रीय सुरक्षा बलों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

इसके बाद प्रेसवार्ता में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जो जवान शहीद हुए है, मैं उनको विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

देश हमेशा उनके बलिदान को याद रखेगा। (jagdalpur)  उन्होंने कहा कि नक्सली कैंप बनने से बौखलाए हुए हैं। सभी सुझाव पर काम किए जाएंगे। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। लड़ाई को अंजाम तक ले जाएंगे ।

(Jagdalpur) वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजापुर हमला बेहद दुखद है। जवानों ने साहस का परिचय दिया है। बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *