प्रदेश

corona: प्रदेश में बीते घंटों में सामने आए कोरोना के 7302 नए मामले, अब तक 38 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 7302 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1228 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 38 मरीजों की जान चली गई है।

जो कोरोना (corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 1702, दुर्ग से 1169, राजनांदगांव से 893, बिलासपुर से 467, महासमुंद से 338, बेमेतरा से 335, कोरबा से 285, सरगुजा से 190, जशपुर से 171, बालोद से 169, कांकेर से 165, सूरजपुर से 164, बलौदाबाजार से 162, जांजगीर-चांपा से 161, रायगढ़ से 157, धमतरी से 154, गरियाबंद से 150, कबीरधाम से 104, बस्तर से 103, कोरिया से 77, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 52, मुंगेली से 51, दंतेवाड़ा से 27, कोंडागांव से 23, बलरामपुर से 20, सुकमा से 7, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 2 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 76 हजार 348 हो गई है। जिसमें से 44296 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 27 हजार 689 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4363 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *