cm भूपेश बघेल 26 फरवरी को नई दिल्ली प्रवास पर
संझा बिहनिया रायपुर…. (cm) प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल 26 फवरी को नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। सीएम बघेल कल दोपहर 2 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल, माना से रवाना होंगे और दोपहर 3.15 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल विमानतल नई दिल्ली पहुंचेंगे।
सीएम (cm) बघेल दोपहर 4 से शाम 6.30 बजे तक छत्तीसगढ़ सदन में रहेंगे। इसके बाद वहां से शाम 6.30 बजे रवाना होकर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल विमानतल नई दिल्ली पहुंचेंगे और रायपुर के लिए रवाना होंगे। (cm) मुख्यमंत्री शुक्रवार देर रात रायपुर लौट आएंगे।

