प्रदेश

Raipur: शिव सैनिकों ने की सभी ट्रेनों को चालू करने की मांग, पढ़िए

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) शिवसेना जिला महासचिव भीखम यदु व ब्लॉक अध्यक्ष जीके सिंह के नेतृत्व में लोकल ट्रेन चालू करने की मांग और ट्रेन में सफर कर रहे लोगों की समस्याओं को लेकर रेलवे केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें दूध विक्रेता संगठन भी शामिल हुए।

(Raipur) इस अवसर पर शिवसेना के जिला महासचिव ने कहा कि आपदा को अवसर में बदलने का और लोगों की जेब ढीली करने उनसे वसूली करने का गुण कोई रेलवे विभाग से सीखे। यह बात इसलिए कही जा रही है कि कोरोनाकाल में बंद हुई ट्रेनें अब धीरे-धीरे चलनी शुरू हो गई है परंतु प्रायः सभी ट्रेनों को फेस्टिवल स्पेशल के रूप में रेलवे चला रहा है और यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहा है। सुविधाओं के नाम पर रेलवे की ओर से कुछ भी प्रदान नहीं किया जा रहा है, उसके बावजूद यात्री ट्रेनों में यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।

अब यह बात समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों रेलवे ट्रेनों को स्पेशल नंबर पर चला रहा है और यात्रियों से क्यों किराए की अधिक वसूली की जा रही है। जबकि कोरोनाकाल के चलते देश के सभी लोगों की आर्थिक स्थिति पर काफी बुरा असर पड़ा है।व्यापार व्यवसाय भी बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है इन सब के बावजूद सरकार को और रेलवे को शायद इन सब बातों से कोई लेना देना नहीं है। वह तो बस वसूली करने में लगी हुई है। इस बात को लेकर यात्रियों में घोर नाराजगी है। (Raipur)
भाटापारा जैसे रेलवे स्टेशन से वर्तमान में लगभग एक दर्जन गाड़ियां चल रही है परंतु स्टेशन पर नाम पत्र की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। एक भी कैंटीन चालू नहीं है और ना ही किसी को पानी मिल सकता है, नहीं किसी को चाय नहीं सकती है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान शिवसेना ब्लॉक अध्यक्ष जीके सिंह, दूध विक्रेता संगठन अध्यक्ष हीरामणि यदु, कामगार सेना संदीप सिंह, टोपा ग्राम अध्यक्ष दुलेश्वर साहू, महिला सेना वार्ड अध्यक्ष राजेश कुमारी जोगी, टेकराम यदु, राजेश यदु, ग्राम अध्यक्ष दुलेश्वर साहू, आदित्य यदु,मुंगा ध्रुव,शारदा जोगी, महेश्वर यदु, डला यदु, धन्नू यदु, लेख राम यदु, सोनू यादव, रोहित यदु, गोलू यादव, लल्लू यदु, रघुनंदन यदु, आलोक यादव, रुपु यदु, घनश्याम यादव, गोविंद यादव, भैरा यदु, द्वारका यदु, अजित यादव, सफर बघेल, शैलेन्द्र सेन, रामाधार ध्रुव, बुधराम ध्रितलहरे, दिनेश कुमार जांगड़े, नोहर पाल, मोहन यदु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *