राष्ट्रीय

corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16738 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश (Corona) में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16738 नए मरीज सामने आए है। वहीं 11799 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 138 मरीज की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 10 लाख 46 हजार 914 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 51 हजार 708 एक्टिव मामला है।

वहीं (Corona) 1 करोड़ 07 लाख 38 हजार 501 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 705 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *