राष्ट्रीय

Corona : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72 हजार से अधिक नए मरीजों की पुष्टि

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 72072 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 40417 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 458 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 22 लाख 20 हजार 669 हो गई है। जिसमें से 5 लाख 80 हजार एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 14 लाख 72 हजार 494 (Corona) मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 62 हजार 960 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *