Corona: देश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 26291 नए मरीज, अब तक 118 संक्रमितों की मौत
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 26291 नए मरीज सामने आए है। वहीं 17455 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 118 मरीजों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1,13,85,339 हो गई है। जिसमें से 2,19,262 एक्टिव मामला है।
वहीं 1,10,07,352 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 1,58,725 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

