Corona: देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 25 हजार से ज्यादा नए केस
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 25154 नए मरीज सामने आए है। वहीं 16519 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 159 संक्रमितों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख हो गई है। जिसमें से 2 लाख 7 हजार एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona)1 करोड़ 9 लाख संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

