राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में 62 हजार से अधिक नए केस, अब तक 312 लोगों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62714 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 28739 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

जबकि इलाज के दौरान 312 मरीजों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के अनुसार देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 19 लाख 71 हजार 624 हो गई है। जिसमें से 4 लाख 86 हजार 310 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 13 लाख 23 हजार 762 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। (Corona)  इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 61 हजार 552 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *