प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में 3162 नए मरीजों की पहचान, दुर्ग में भी 1128 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3162 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 511 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 11 मरीजों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 1128, रायपुर से 796, राजनांदगांव से 222, बिलासपुर से 137, बेमेतरा से 124, महासमुंद से 92, सरगुजा से 83, बालोद से 77, सूरजपुर से 54, बलौदाबाजार से 53, कोरबा से 52, जशपुर से 51, कोरिया से 49, रायगढ़ से 37, धमतरी से 34, कबीरधाम से 31, कोंडागांव एवं जांजगीर-चांपा से 24-24, कांकेर से 21, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 15, गरियाबंद से 11, मुंगेली एवं दंतेवाड़ा से 9-9, नारायणपुर से 4, बलरामपुर से 3, सुकमा से 1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 37 हजार 940 हो गई है। जिसमें से 17836 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 16 हजार 43 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4061 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *