प्रदेश

Corona: प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना के 15157 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 916 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 15157 नए मरीज पाए गए है। वहीं 9674 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 253 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें कोरबा से 1279, बिलासपुर से 1179, रायगढ़ से 1142, जांजगीर-चांपा से 1006, रायपुर से 916, सरगुजा से 720, सूरजपुर से 701, कोरिया से 683, बलौदाबाजार से 661, मुंगेली से 635, जशपुर से 605, दुर्ग से 604, कांकेर से 593, राजनांदगांव से 577, महासमुंद से 517, धमतरी से 471, बालोद से 409, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 386, बलरामपुर से 383, बेमेतरा से 338, कबीरधाम से 327, गरियाबंद से 298, कोंडागांव से 262, बस्तर से 189, दंतेवाड़ा से 138, सुकमा से 43, नारायणपुर से 41, बीजापुर से 36 नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 8 लाख 02 हजार 643 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 29 हजार 211 एक्टिव मामला है। वहीं 6 लाख 63 हजार 694 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 9738 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *