प्रदेश

Chhattisgarh: भाजपा नेताओं ने किया धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और विधायक शिवरतन शर्मा ने गिरौधपुरी प्रवास के दौरान कसडोल मंडी, हथबंद, देवरी धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया।

(Chhattisgarh) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान खरीदी केन्द्रों में निरीक्षण कर लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कमोबेश प्रदेश में धान खरीदी को लेकर ऐसे ही हालात है और सरकार की चिंताए कहीं भी नहीं है। धान के खराब होने से अब कस्टम मिलिंग की संभावना अब नहीं है। आखिरकार बलौदाबाजार जिले के इन केन्द्रों में 45 हजार क्विंटल धान खराब हो चुका है।
धान खरीदी के इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार की ओर से डीओ जारी नहीं होने से यह सवाल उठता है कि आखिरकार प्रदेश सरकार कितनी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश धान के कटोरे के रूप में पूरे विश्व में अलग स्थान रखता है लेकिन प्रदेश सरकार की इस पूरे प्रक्रिया से छवि धूमिल हो रही है।

(Chhattisgarh) उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में धान खरीदा गया था तो उसके बाद भी उसके उठाव को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से कोई भी कोशिश क्यों नहीं की गई? पूरे प्रदेश के धान खरीदी केन्द्रों में हालात एक से है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल धान खरीदी के मामले में राजनीतिक लाभ के लिए बयानों पर ही निर्भर है और जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *