प्रदेश

Kawardha: पढना लिखना अभियान शुरू, जिले के रिसोर्स पर्सन एवं कुशल प्रशिक्षकों को दिया जा रहा ट्रेनिंग

संझा बिहनिया (कवर्धा प्रतिनिधि वेद साहू)…. कबीरधाम (Kawardha) जिले में पढना लिखना अभियान प्रारंभ हो गया है।

पढना लिखना अभियान के तहत स्वयं सेवी शिक्षकों को विकासखंड स्तर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में जिले के कुशल प्रशिक्षक एवं रिसोर्स पर्सन को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित रिसोर्स पर्सन एवं कुशल प्रशिक्षक द्वारा जिले में काम करने वाले स्वयंसेवी शिक्षको को असाक्षरों को पढाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।

(Kawardha) जिला परियोजना अधिकारी श्री टी.आर. साहू ने बताया कि इस अभियान में ग्राम पंचायत की प्रतिनिधियों सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वसहायता समूह, मितानिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता, एनएसएस. स्काउट एवं गाईड, डाईट, नेहरू युवा केन्द्र, मितानिन के सहयोग से साक्षरता केन्द्रों का चयन कर लिया गया है। प्रत्येक 10 असाक्षरो पर एक स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन किया गया है। जिसके द्वारा प्रत्येक असाक्षरों को 120 घंटे का अध्यापन कार्य कराया जायेगा।

(Kawardha) बैठक में कुशल प्रशिक्षक महेश सिंह ठाकुर, आरती ठाकुर, मंजू चन्द्राकर, रवि डोगरें, रिसोर्स पर्सन नकुल प्रसाद पनागर डाईट, मनहरण लाल तुर्केले, तामेश्वर ठाकुर, विजय लॉझीयाना, नरेन्द्र सिंह राजपूत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *