Corona: राज्य में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 853 नए केस, रायपुर में भी 133 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछिले 24 घंटों में कोरोना (corona) के 853 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1131 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 133, दुर्ग से 99, बिलासपुर से 93, राजनांदगांव से 65, रायगढ़ से 62, बालोद से 45, सरगुजा से 44, बलौदाबाजार एवं महासमुंद से 37-37, जांजगीर-चांपा से 35, कोरबा से 34, धमतरी से 25, सरगुजा से 23,बलरामपुर से 19, कांकेर से 15, सूरजपुर से 14, कबीरधाम से 11, बेमेतरा से 10 मरीज मिले है।
बता दें कि प्रदेश कोरोना (corona) संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 90 हजार 084 हो गई है। जिसमें से 8550 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 78 हजार 029 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3505 लोगों की मौत हो गई है।

