प्रदेश

Bhilai: पत्रकार खोमेंद्र देशमुख सहित ये हुए चंदूलाल लाल चंद्राकर स्मृति सम्मान से सम्मानित

संझा बिहनिया भिलाई नगर…. (Bhilai) चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर का 40वां वार्षिक अधिवेशन एवं चंदूलाल चंद्राकर की 100वीं जयंती समारोह रविवार को कुर्मी भवन सेक्टर -7, भिलाई में सम्पन्न हुआ। कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम संछिप्त रूप में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया गया ।

(Bhilai) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित थे। अध्यक्षता अजय चंद्राकर ‘चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज’ ने की। विशिष्ट अतिथि बैजनाथ चंद्राकर- ‘अध्यक्ष-अपैक्स बैंक छग.राज्य सहकारी बैंक’, रोहित चंद्राकर – अध्यक्ष चन्द्रनाहू कुर्मी समाज दुर्ग राज,एवं मोरध्वज चंद्राकर – ‘अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर थे।

कार्यक्रम में सामाजिक प्रतिवेदन पश्चात विभिन्न क्षेत्रों व विभगों से सेवानिवृत्त सामाजिक सदस्यों के सांथ-सांथ विशिष्ट सफलता प्राप्त करने वाले सदस्यों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया । (Bhilai) उसी तरह उड़ान नई दिशा संस्था के संस्थापिका व अध्यक्ष निधि चंद्राकर, एवं जन समर्पण एक प्रयास फाउंडेशन की संस्थापिका व अध्यक्ष ज्योति कम्मू चंद्राकर को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए समाज के द्वारा सम्मानित किया गया ।

इसके अलावा व्यवसाय, संगठन, पत्रकारिता एवं कृषि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए चयनितों को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
ये हुए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति सम्मान से सम्मानित:
रोशन चंद्राकर – – कुरूद (व्यवसाय)
जागेश्वर जुगनू चंद्राकर – महासमुंद (संगठन)
खोमेंद्र देशमुख – बोरई,दुर्ग (पत्रकारिता)
हेमंत चंद्राकर – कुरूद (कृषि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *