इतिहास के पटल पर रोशन होने जा रहा है चंदखुरी , 51 फीट ऊंची भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना से बढ़ेगा प्रदेश का मान
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच और सरकार के अफसरों की मेहनत अब रंग लाने ही वाली है, कल यानी 7 अक्टूबर को राम वन गमन पथ योजना के पहले चरण पर मुख्यमंत्री स्वयं मुहर लगाएंगे
वह चंदखुरी स्थित माता कौशल्या के मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे साथ ही पूरे मंदिर परिसर की सजावट और नवीनीकरण का अवलोकन कर प्रदेश की जनता को समर्पित करेंगे, मुख्यमंत्री की सोच जो भगवान राम के छत्तीसगढ़ में बिताए गए समय और स्थानों को संरक्षित करने की है उसके पहले अध्याय की शुरुआत वे चंदखुरी से कर रहे हैं, इसके बाद वे सरगुजा से लेकर सुकमा तक भगवान राम की उन आहटों को प्रदेशवासियों से साझा करेंगे जिनसे वे कई वर्षों से अनजान थे
मुख्यमंत्री की मंशा और सोच अब साकार होने लगी है बता दें कि रायपुर जिले के मंदिरहसौद ब्लॉक के चंदखुरी गांव में स्थित माता कौशल्या का मंदिर पूरे एशिया में मात्र एक है , जिसे विश्व पटल पर पहचान दिलाने का जिम्मा मुख्यमंत्री ने लिया है और वह पूरा करने की ओर अग्रसर भी हैं
उनके निर्देश अनुसार ही सारे कार्य हुए हैं , उन्होंने चंदखुरी को तीन चरणों में विकसित करने की समझाइश दी है जिनमें जीर्णोद्धार, विकास और पर्यटन क्षेत्र शामिल है, सभी के लिए उन्होंने पर्याप्त बजट मुहैया कराया है और आगे भी किसी भी प्रकार की कमी से इनकार किया है
आगे और 9 स्थानों को डेवलप किया जाएगा क्योंकि चंदखुरी को मिलाकर प्रदेश के कुल 10 स्थानों में भगवान राम की उपस्थिति के प्रमाण मिले हैं, उन्हें भी विकसित कर प्रदेशवासियों को समर्पित किया जाएगा।

