सनिमा

मुंबई में जमे जसबीर , छत्तीसगढ़ी रामायण की कास्टिंग हुई शुरू , दशरथ का किरदार निभा सकते हैं गुफी पेंटल

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता निर्देशक जसबीर कोमल अभी मुंबई प्रवास पर हैं , वे अपने आगामी प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ी रामायण की कास्टिंग के सिलसिले में वहां हैं

उन्होंने बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों से मुलाकात की है जिनमें राजबब्बर , यशपाल सिंह और गूफी पेंटल शामिल हैं , बता दें कि जसबीर ने गूफी पेंटल को रामायण में दशरथ का किरदार निभाने छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया

जसबीर को हिंदी फिल्म विद्या में गीत-संगीत का जिम्मा मिला है , जिसे बना रहे हैं अंकुश फिल्म के निर्माता
जसबीर ने उनसे भी चर्चा की और छत्तीसगढ़ी में बनने वाली रामायण के लिए विचार विमर्श किया

जसबीर ने बताया कि उनके पास तीन प्रोजेक्ट है जिन्हें इसी वर्ष पूर्ण करना है , साथ ही वे अभी एक छत्तीसगढ़ी फिल्म भी बना रहे हैं जिसका नाम है मोला उहिच लड़की चाही बात खतम , इस फिल्म की 50% शूटिंग उन्होंने कर ली है जिसमें एक गीत भी शामिल है ,

बता दें कि इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में बस्तर के राकेश यादव दिनेश साहू दीपक सिंह और अनुषा शर्मा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *