राजनिती

कवर्धा मामले में भारतीय जनता पार्टी ने फूंका पुतला, बेलतरा के मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और वन मंत्री की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…कवर्धा में हुए बलवे और तनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और वन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला फूंक दिया,

यह विरोध प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी बेलतरा के मंडल अध्यक्ष राज कैवर्त के नेतृत्व में किया गया, राज कैवर्त ने चर्चा में बताया कि आज कवर्धा में तनाव का माहौल है धारा 144 लागू है , वहीं भाजपा विधायकों को शहर में घुसने पर प्रतिबंध है,

राज कैवर्त ने कहा कि कवर्धा में स्थिति तनावपूर्ण है और प्रदेश के मुख्यमंत्री और वन मंत्री मोहम्मद अकबर स्थिति का जायजा लेने नहीं जा रहे हैं , सिर्फ पुलिस बल को सामने किया गया है, जिससे आमजन में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *