Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 2419 नए मरीज, अब तक 14 मरीजों की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2419 नए मरीज सामने आए है। वहीं 594 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 14 मरीजों की मौत हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 913, रायपुर से 550, राजनांदगांव से 163, बेमेतरा से 116, बिलासपुर से 114, सरगुजा से 64, बालोद से 60, कोरबा से 53, महासमुंद से 45, कोरिया से 44, धमतरी से 41, जशपुर से 38, सूरजपुर से 33, गरियाबंद से 27, रायगढ़ से 26, बस्तर से 25, बलौदाबाजार से 24, कबीरधाम से 18, कांकेर से 14, कोंडागांव से 13, जांजगीर-चांपा से 11, मुंगेली एवं बलरामपुर से 7-7 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 32 हजार 113 हो गई है। जिसमें से 13318 एक्टिव मामला है। वही 3 लाख 14 हजार 769 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4026 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

