राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 59118 नए मरीज

संझा बिहनिया नईदिल्ली। (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 59118 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 32987 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 257 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 082 हो गई है। जिसमें से 4 लाख 17 हजार 082 एक्टिव मामला है।

वही 1 करोड़ 12 लाख 64 हजार 637 मरीजों ने कोरोना (Corona)  को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 60 हजार 949 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *