राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 3.23 लाख से ज्यादा नए मरीज

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 23 हजार 144 नए केस सामने आए है। वहीं 2 लाख 51 हजार 827 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 2771संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 76 लाख 36 हजार 307 हो गई है। जिसमें से 28 लाख 82 हजार 204 एक्टिव मामला है।

वहीं (Corona) 1 करोड़ 45 लाख 56 हजार 209 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है । इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 97 हजार 894 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *