राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 3.6 लाख से ज्यादा नए मरीज, अब तक 3417 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 68 हजार 147 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए है। वहीं 3 लाख 732 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 3417 संक्रमितों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 25 हजार 604 हो गई है। जिसमें से 34 लाख 13 हजार 642 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 60 लाख से अधिक मरीजों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 18 हजार 959 मरीजों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *