प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में 24 घंटों में कोरोना के 11825 नए मरीजों की पहचान, 154 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 11825 नए मरीज सामने आए है। वहीं 12168 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 154 संक्रमितों की मौत हो गई है।

कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले हे, उसमें बिलासपुर से 1086, रायपुर से 1011, जांजगीर-चांपा से 955, कोरबा से 900, रायगढ़ से 825, दुर्ग से 794, बलौदाबाजार से 596, राजनांदगांव से 517, जशपुर से 512, महासमुंद से 505, मुंगेली से 479, सरगुजा से 479, कांकेर से 373, गरियाबंद से 364, कोरिया से 359, बालोद से 297, सूरजपुर से 295, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 268, बलरामपुर से 226, कोंडागांव से 207, धमतरी से 202, कबीरधाम से 198, बेमेतरा से 139, बस्तर से 89, दंतेवाड़ा से 66, बीजापुर से 30, सुकमा से 27, नारायणपुर से 14 मरीज शामिल है। वहीं कोरोना वायरस से रायपुर में 32, बिलासपुर में 22, रायगढ़ में 16, कोरबा में 13 एवं धमतरी जिले में 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 7 लाख 56 हजार 427 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 20 हजार 367 एक्टिव मामला है। वहीं 6 लाख 27 हजार 051 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 9009 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *