राष्ट्रीय

Corona: देश में 24 घंटों में पाए गए 3.92 लाख से अधिक नए मामले, अब तक 3689 मरीजों ने तोड़ा दम

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3.92 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं इलाज के दौरान 3689 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकडा के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 92 हजार 488 नए मरीज मिले है, इसे मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 95 लाख 57 हजार 457 हो गई है। जिसमें से 33 लाख 49 हजार 644 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 59 लाख 92 हजार 271 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 15 हजार 542 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *