प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 15902 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी में भी 1464 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 15902 नए मरीज पाए गए है। वहीं 12508 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 229 संक्रमितों की जान चली गई है।

आज कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 1464, बिलासपुर से 1290, कोरबा से 1228, रायगढ़ से 1075, जांजगीर-चांपा से 1061, दुर्ग से 1029, बलौदाबाजार से 801, राजनांदगांव से 679, कोरिया से 606, मुंगेली से 584, कांकेर से 537, धमतरी से 529, जशपुर से 528, सरगुजा से 507, महासमुंद से 504, कबीरधाम से 471, गरियाबंद से 456, सूरजपुर से 450, बालोद से 447, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 368, बलरामपुर से 331, बेमेतरा से 305, कोंडागांव से 302, बस्तर से 177, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 37, नारायणपुर से 35, बीजापुर से 30 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 7 लाख 44 हजार 602 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 21 हजार 099 एक्टिव मामला है। वहीं 6 लाख 14 हजार 693 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 8810 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *