देश ने अपना सुर खो दिया , स्वर कोकिला लता दीदी अब हमारे बीच नहीं रही, 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक
SANJHA BIHANIYA…स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं, 29 दिनों के चिकित्सकीय इलाज के बाद आज उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली , 92 वर्ष की आयु में लता दीदी ने सभी को रोता बिलखता छोड़ दिया, उनके निधन पर फिल्म जगत ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है,
देश के प्रधानमंत्री समेत संपूर्ण देशवासियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया , इधर छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़ी हस्तियों ने भी लता दीदी के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

