राष्ट्रीय

Corona: देश में 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 46951 नए मरीज

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46951 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 21180 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 212 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 16 लाख 46 हजार 081 हो गई है। जिसमें से 3 लाख 34 हजार 646 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 11 लाख 51 हजार 468 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 59 हजार 967 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *