Raipur: 24 मार्च को होगा होली मिलन, खनक इंटरटेनमेंट की लांचिंग के साथ जमेगा सिनेमाई रंग
संझा बिहनिया रायपुर… (Raipur) आने वाले 24 मार्च को छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों के द्वारा प्रेस क्लब रायपुर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे से किया जायेगा, इसके पूर्व प्रेस क्लब में ही यू टयूब चेनल खनक इंटरटेनमेंट की लांचिंग की जायेगी।
बता दें कि (Raipur) इस चेनल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के छोटे छोटे कलाकारों से लेकर छुपी हुई प्रतिभाओं को मौका देने का प्रयास किया जायेगा, चेनल की डाइरेक्टर विद्या सिंह ने बताया कि वे आने वाले कुछ दिनों बाद प्रोडक्शन शुरू किया जायेगा, जिसमें वीडियो सॉन्ग्स, शॉर्ट फिल्में और वेब सीरीज का निर्माण किया जायेगा।
(Raipur) चेनल की लांचिग केक काटकर प्रेस क्लब में की जायेगी साथ ही छालीवुड के कलाकारों के साथ होली मिलन का भी आयोजन होगा, इस मौके पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा के ढेर सारे कलाकार उपस्थित रहेंगे।

