प्रदेश

Chhattisgarh: पीएससी में अनियमितता के विरोध में प्रदेशभर में भाजयुमो ने फूंका पुतला

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग में अनियमितता और गड़बड़ी के विरोध में पीएससी का पुतला फूंका।

राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में शामिल भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन के इशारे पर छग लोकसेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में जन घोषणा पत्र जारी करते समय कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने पवित्र गंगाजल की शपथ लेकर कसम खाकर प्रदेश (Chhattisgarh) के युवाओं से भी अनेक वादे किये थे। उन वादों के अनुसार रोजगार देना तो दूर उलटे लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्राप्त रोजगार के चंद अवसरों में भी अनियमितता आदि कर के प्रदेश के माटीपुत्र/पुत्रियों के भविष्य अंधकारमय करने की साजिश हो रही है।

(Chhattisgarh) भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि लोकसेवा आयोग में लगातर अनियमितता के मामले सामने आ रहे हैं।पिछले दिनों एक प्रत्यक्षदर्शी अभ्यर्थी के माध्यम से यह खुलासा तक हुआ कि असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की परीक्षा में ऐसे अभ्यर्थी का साक्षात्कार के लिए चयन कर लिया गया जिसने अनिवार्य लिखित परीक्षा दी ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिस संस्था पर अनियमितता और गड़बड़ी के आरोप लग रहे वही संस्था अपने आप को क्लीन चिट दे रही हैं यह अद्भुत हैं ।

भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि अनियमितताओं के कारण प्रदेश के युवा-युवतियों का भविष्य पूरी तरह अंधकारमय लग रहा है जिसके विरोध में आज हम प्रदेशभर में पुतला दहन कर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में आगे भी लड़ाई जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *