प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 330 नए केस

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 330 नए मरीज मिले है। वहीं 276 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 5 संक्रमितों की मौत हो गई है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 134, दुर्ग से 38, जांजगीर-चांपा से 18, बलौदाबाजार एवं सूरजपुर से 16-16, बिलासपुर एवं कोरिया से 15-15, रायगढ़ से 13, महासमुंद से 11, कोरिया एवं धमतरी से 9-9, सरगुजा से 8, बालोद एवं गरियाबंद से 6-6 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 06 हजार 019 हो गई है। जिसमें से 4173 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 98 हजार 135 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3711 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *