सनिमा

छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिली एक और अभिनेत्री, बॉलीवुड और भोजपुरी के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्मों पर भी है फोकस

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…मेरे साईं और अपना टाइम आयेगा जैसे सीरियलों समेत भोजपुरी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अनुषा अब छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी नजर आएंगी , अनुषा अभी जसबीर कोमल की फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री अभिनय कर रही है ,

यह उनकी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म होगी , भिलाई निवासी अनुषा शर्मा को लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों के ऑफर मिलते रहे लेकिन मुंबई में व्यस्तता के चलते वह छत्तीसगढ़ी सिनेमा से दूर थी लेकिन उन्होंने जसबीर की फिल्म को साइन करके यहां से शुरुआत की है ,

अभी जसबीर की फिल्म में उनके साथ दिनेश साहू की जोड़ी है, दो दिनों तक दोनों कलाकारों पर गाने की शूटिंग की गई,

अनुषा ने कहा कि अब वह छत्तीसगढ़ी फिल्मों पर फोकस करेगी क्योंकि यहां की बोली ने उन्हें खासा प्रभावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *