छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग में आई दिक्कत , जसबीर कोमल से मांगा गया परमिशन लेटर जबकि संस्कृति विभाग ने दिया है आदेश
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…जसबीर कोमल अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए रायपुर के बूढ़ा तालाब पहुंचे जहां उन्हें ड्यूटी कर रहे हैं सिक्योरिटी गार्डों ने शूटिंग करने से मना किया, उनसे परमिशन लेटर की मांग की गई जबकि जसबीर कोमल के पास संस्कृति विभाग के आदेश की कॉपी थी , लेकिन सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें जोन ऑफिस का परमिशन मांगा
फिल्म टीम के सदस्यों ने पूर्व महापौर और सभापति प्रमोद दुबे से भी बात कराई , बूढ़ा तालाब में उपस्थित सुरक्षा गार्डों ने प्रमोद दुबे की बातों को भी नहीं माना , काफी देर तक इस विषय को लेकर इधर-उधर फोन की घंटियां बजती रही,
बता दें कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में फिल्म नीति का निर्माण कर रहे हैं और यहां के कलाकारों को प्रोत्साहित करने में जुटे हुए हैं , वहीं दूसरी तरफ बाहर से यहां ड्यूटी करने आए सुरक्षाकर्मी कलाकारों से बदसलूकी करते हैं और उन्हें शूटिंग करने से रोकते हैं ऐसे में छत्तीसगढ़ में फिल्मों का और कलाकारों का विकास कैसे संभव है।

