सनिमा

जसबीर की फिल्म की शूटिंग फिर शुरू , गाने से हुई शुरुआत , दिनेश साहू और अनुषा का डुएट सॉन्ग हुआ शूट

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…मोला उहिच लड़की चाही बात खतम के गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है, मुंबई से आई अनुषा शर्मा और रायपुर के अभिनेता दिनेश साहू की जोड़ी से सजा फिल्म का यह पहला गीत मुक्तांगन में शूट किया गया, जिसे कोरियोग्राफ किया है दीपाली पांडे ने

जसबीर की फिल्म की शूटिंग फिर शुरू , गाने से हुई शुरुआत , दिनेश साहू और अनुषा का डुएट सॉन्ग हुआ शूट
Song shoot

फ़िल्म के निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि अभी एक गीत को शूट किया जा रहा है जिसमें दिनेश और अनुषा की जोड़ी काबिले तारीफ है , कुछ दिनों बाद दोनों के ड्रामे का पार्ट शूट किया जाएगा , फिलहाल जसबीर मुंबई जा रहे हैं, गाने में अभिनय कर रही अनुषा का छत्तीसगढ़ी बोली में यह पहला अनुभव है , वह इस फिल्म और गीत को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने दिनेश के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की

अभिनेता दिनेश साहू ने भी अनुषा के साथ अभिनय करते हुए अपने आप को काफी सहज महसूस किया, बता दें कि तीन कैमरे और ड्रोन से फिल्माया गया यह गीत काफी सुंदर बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *