राष्ट्रीय

वेंकटेश्वर सिगनेचर स्कूल रायपुर स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा से से हुआ गौरवान्वित

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…1971 में भारत पाकिस्तान के युद्ध में भारत की विजय हम सभी के लिए गर्व की बात है, इस युद्ध में शहीद हुए सभी सैनिकों को 50 वर्ष पूरे होने पर श्रद्धांजलि देने हेतु संपूर्ण भारत में विजय मशाल यात्रा के द्वारा स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है,

जिसका प्रारंभ भारत की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्वलन से हुआ, इस मशाल को पूरे देश में भेजी गई, इस यात्रा को करते हुए 12 तथा 13 अक्टूबर 2021 को यह मशाल यात्रा रायपुर शहर आ रही है , अत्यंत गौरव का विषय है कि वेंकटेश्वर सिगनेचर स्कूल रायपुर इस स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा में सम्मिलित हो रहा है

मशाल यात्रा तथा शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु 2 और 3 अक्टूबर को भारत-पाक युद्ध विषय पर विद्यालय में चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित है जिसमें रायपुर शहर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे , चित्रकारी प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतियोगी, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों के समक्ष सीमा सुरक्षा बल और आर्मी द्वारा युद्ध में प्रयोग किए जाने वाले शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा
इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष कैप्टन अंकुर ढिल्लों, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सौम्या रघुवीर सहित सभी शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *