प्रदेश

भिलाई की सुलोचना बनी मिस इंडिया, गोवा में भी करेगी अपनी सुंदरता और टैलेंट को प्रदर्शित

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…25 सितंबर को राजधानी नई दिल्ली के नोएडा में स्थित पांच सितारा होटल में डीजेल इंटरनेशनल संस्था द्वारा मिसेज इंटरनेशनल प्रतियोगिता आयोजित की गई , जिसमें छत्तीसगढ़ की भिलाई निवासी सुलोचना हिरवानी मिस इंडिया इंटरनेशनल बनी ,

देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिए थे जिनमें उड़ीसा, महाराष्ट्र ,बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें खिताब हमारे छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी सुलोचना हिरवानी को मिला, प्रतियोगिता के लिए चार स्तर की चरणबद्ध कड़ी स्पर्धा हुई, जिसमें एथिनिक कॉकटेल और क्राउन थे, डीजेल इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट आयोजित करने वाली देश की प्रमाणित संस्था है जिसमें विजेता बनी सुलोचना हिरवानी को अब इंडिया फैशन वीक गोवा में प्रतिभागी बनने का अवसर मिलेगा ।

सुलोचना ने अपनी जीत को अपने माता पिता और परिवार को समर्पित किया है, उन्होंने छत्तीसगढ़ की हजारों महिलाओं को इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरणा भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *