राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 2.22 लाख से अधिक नए संक्रमित

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 22 हजार 315 नए मरीज पाए गए है, वहीं 3 लाख 02 हजार 544 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 4454 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 67 लाख 52 हजार 447 हो गई है। जिसमें से 27 लाख 20 हजार 716 एक्टिव मामला है।

(Corona) वहीं 2 करोड़ 37 लाख 28 हजार 11 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 3 लाख 3 हजार 720 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *