Corona: देश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 14264 नए केस
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 14264 नए मरीज मिले है। वहीं 11667 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 90 मरीजों की मौत हो गई है।
बता दें कि देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 09 लाख 91 हजार 651 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 45 हजार 636 एक्टिव मामला है।
(Corona) वहीं 1 करोड़ 06 लाख 89 हजार 715 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 302 लोगों की मौत हो चुकी है।

