राष्ट्रीय

corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24845 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के 24845 नए मरीज मिले है। वहीं 19972 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि 140 मरीजों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख हो गई है। जिसमें से 1 लाख 99 हजार से ज्यादा एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 9 लाख मरीजों ने कोरोना (corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 58 हजार संक्रमित की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *