Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 543 नए केस, रायपुर में भी 206 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 543 नए मरीज पाए गए । वहीं 337 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 6 संक्रमितों की मौत हो गई।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 206, दुर्ग से 140, राजनांदगांव एवं बिलासपुर से 30-30, सरगुजा से 23, सूरजपुर से 16, बलौदाबाजार से 14, कोरबा एवं कोरिया से 10-10, जशपुर से 9, बस्तर से 8, गरियाबंद से 7, धमतरी एवं जांजगीर-चांपा से 6-6, बेमेतरा एवं मुंगेली से 5-5, महासमुंद से 4, रायगढ़ एवं दंतेवाड़ा से 3-3 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 16 हजार 854 हो गई है। जिसमें से 3770 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 09 हजार 198 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3886 लोगों की मौत हो चुकी है।

