प्रदेश

Raipur: रेडियो पर आज होगा हमर ग्रामसभा कार्यक्रम का प्रसारण, पढ़ो पूरा खबर

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) रेडियो पर आज हमर ग्रामसभा कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। आज शाम 7.30 बजे से 8 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव वाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं के पूछे गए प्रश्नों का जवाब देंगे।

(Raipur) वहीं राज्य शासन की नीतियो, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में भी श्रोताओं की जिज्ञासा का समाधान करेंगे। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है।

प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे। (Raipur) 14 मार्च को इसकी 33वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *