प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 3306 नए केस    

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3306 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 7232 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 92 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

जो  कोरोना (Corona)  के नए मरीज मिले है, उसमें  रायगढ़ से  216, रायपुर से  152, बलौदाबाजार से  155, जांजगीर-चांपा से  225, सूरजपुर से  272, सरगुजा से  210, कोरबा से  81, मुंगेली से  147, बलरामपुर से  179, बिलासपुर से  89, जशपुर से  238, कोरिया से  254, महासमुंद से  104, कांकेर से  84, दुर्ग से  97, बस्तर से  115, राजनांदगांव से  50, गरियाबंद से  75, बालोद से  69, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से  86, कबीरधाम से  45, धमतरी से  69, बेमेतरा से  60, कोंडागांव से  93, दंतेवाड़ा से  50, सुकमा से  8, बीजापुर से  52, नारायणपुर से  26  नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona)  संक्रमितों की संख्या 9 लाख 49 हजार हो गई है। जिसमें से 65 हजार 774  एक्टिव मामला है। वहीं 8 लाख 70 हजार 640 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 12586 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *