Raipur: 12 लोकल सवारी गाड़ियों का आज से परिचालन शुरू, पहली ट्रेन दुर्ग के लिए हुई रवाना
संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) आज से 12 लोकल सवारी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। पहली लोकल ट्रेन दुर्ग के लिए रवाना हुई है। आज से बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं डोंगरगढ़ के मध्य चलने वाली ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है।
(Raipur) ये गाड़िया स्पेशल ट्रेन बनकर चलेंगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यात्रा की अनुमति होगी। इन सवारी गाड़ियों के शुरू होने से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ होगा।
बिलासपुर एवं रायपुर (Raipur) रूट पर लोकल ट्रेनें शुरू होने के बाद अब दूसरे रूट पर भी लोकल सवारी गाड़ियों के फिर शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। रेलवे ने 19 और लोकल सवारी गाड़ियों को शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

