विशाखापट्टनम जाएगी एन. के. फिल्म प्रोडक्शन की टीम , दो गानों के शूट की है योजना
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोला उहीच लड़की चाही बात खतम की टीम इस हफ्ते विशाखापट्टनम रवाना होने वाली है, फिल्म के निर्माता जितेंद्र साहू और निर्देशक जसबीर कोमल भी साथ जाएंगे, उन्होंने बताया कि फिल्म के गानों में खूबसूरती लाने के उद्देश्य से विशाखापट्टनम का चयन किया गया है, बता दें कि इन गीतों को दिलीप बैस निर्देशित करेंगे एवं दो दिनों में दो गानों के अंश शूट किए जाएंगे

फिल्म में निर्देशन की कमान संभाल रहे नितेश लहरी ने बताया कि कुल 11 लोगों की टीम वाईजेक जाने वाली है , जिनमें फिल्म के कलाकार दिनेश साहू, राकेश यादव, अनुशा शर्मा और दीपिका सिंह होंगे , उन्हीं पर यह गीत शूट किए जाएंगे।

