राम जन्मोत्सव के बाद आनंद उत्सव का हुआ फिल्मांकन, राम के लीला की शूटिंग में उमड़ी भीड़
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही रामायण राम के लीला में राम जन्मोत्सव के बाद अयोध्या में आनंद उत्सव की शूटिंग कौशल्या धाम चंदखुरी में की गई, इस दौरान गीत की शूटिंग में सैकड़ों कलाकारों ने हिस्सा लिया, मुख्य रूप से इसमें रुकमणी महिला बैंड पार्टी के महिला सदस्यों की अहम भूमिका रही, जिसका नेतृत्व उमा स्वामी ने किया,
कौशल्या धाम चंदखुरी प्रांगण में आनंद उत्सव के गीत में मुख्य भूमिका अंकिता धनगर, वर्षा सारथी और अमरवतीन धृतलहरे ने अदा की, आरंग से आए लोक नर्तक दल ने राउत नाचा की प्रस्तुति दी, राम के लीला रामायण के निर्माता निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि लगातार शूटिंग की जा रही है अब भगवान राम के बाल्यकाल के दृश्यों को फिल्माया जाएगा.

रामायण राम की लीला के सह निदेशक धर्मेंद्र यदु और कार्यकारी निर्देशक नितेश लहरी हैं, आनंद उत्सव गीत के नृत्य निर्देशक मनोज दीप हैं और कला निर्देशक के रूप में उनका साथ दिया है गोकुल चतुर्वेदी ने, रामायण राम की लीला के संवाद अशोक तिवारी लिख रहे हैं और संयोजक के रूप में अखिलेश वर्मा , तिलक वर्मा और यश ओबरॉय जिम्मेदारी निभा रहे हैं,
आनंद उत्सव के गीत की शूटिंग तीन कैमरों से की गई जिसका संचालन दिनेश ठक्कर, संजय महतो और सोनू विभार ने किया.

