कला जगत

अभिनेत्री अनीकृति चौहान का सुन शिवाय मचाएगा धमाल, इस सावन चल सकता है यही गीत

संझा बिहनिया…एसी प्रोडक्शन के बैनर तले बना गीत सुन शिवाय जल्द ही यूट्यूब चैनल पर सुनाई और दिखाई देगा, इस गीत में अनीकृति चौहान के ऑपोजिट कुलदीप सिंह नजर आएंगे, ऋषि राज पांडे द्वारा कंपोज किये गए इस गीत की निर्देशक स्वयं अनीकृति चौहान ही हैं, गीत को रेपर अंकित ने लिखा है, यह गीत सावन माह में भोले शंकर को समर्पित है, एसी प्रोडक्शन की प्रस्तुति सुन शिवाय में भोले शंकर की महिमा का बखान करते हुए गीत को कंपोज किया गया है, जिसे लेकर खुद अनिकृति चौहान भी काफी उत्साहित हैं, आगामी 9 जुलाई को यह गीत रिलीज कर दिया जाएगा

हिंदी भक्ति गीत “सुन शिवाय” की शूटिंग अमरनाथ बाबा के पवित्र तीर्थस्थल में ही गई है, मैं शुरू से ही शिव जी को मानती हूँ, मैं आज जहाँ भी हूँ शिवजी के आशीर्वाद से हूँ और मैं हर साल धार्मिक यात्रा करती हूँ , मैं अपने दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा करने ही बाबा अमरनाथ के धाम गई थी और वहाँ अचानक गाना शूटिंग करने का प्लान बना शायद शिव जी चाहते थे की उनके गाने की शूटिंग उनके ही पवित्र धाम में हो तभी तो बिना कैमरे के बिना प्लानिंग के मोबाइल फ़ोन से यह गाना शूट हुआ है, वहाँ हमको बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और सबसे बड़ी समस्या थी बिजली का न होना, इसके बाद भी हम लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और गाने को शूट किया। इस गाने में मेरे दोस्तों का विशेष सहयोग रहा जिनके बदौलत यह गाना शूट हो पाया है जिसके लिए मैं जया साहू,ज्योत्सना ताम्रकार , मुकेश पाण्डे , कुलदीप सिंह परमार का दिल से धन्यवाद करती हूँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *