कला जगत

सिधवा डवका के खडबाज डौकी का भाग 2 होगा 15 जुलाई को रिलीज , उर्वशी साहू और अर्जुन परमार की कॉमेडी करेगी गुदगुदी

 

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…उर्वशी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल में सिधवा डवका के खडबाज डौकी की अपार सफलता के बाद इसका भाग-2 भी रिलीज किया जा रहा है,

15 जुलाई को इसे सुबह 7:00 बजे उर्वशी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है , उर्वशी ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ कुछ पल हंसी के सभी को चाहिए ऐसे में हम अपने दर्शकों के लिए हास्य कॉमेडी पर ज्यादा जोर देते हैं !

सिधवा डवका के खडबाज डौकी के पहले भाग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था इसलिए दर्शकों की मांग पर इसका भाग-2 बनाया गया , इस कॉमेडी नाटक में अर्जुन परमार के साथ उर्वशी साहू ने भी अभिनय किया है !

बता दें कि उर्वशी साहू ने कोरोना काल में अपने चैनल की  नीव रखी और उस समय कलाकारों को काम दिया जब उन्हें इसकी बेहद जरूरत थी , धीरे-धीरे उनके चैनल ने रफ्तार पकड़ी और हजारों सब्सक्राइबर तक जा पहुंची ! यह सब इतनी जल्दी हुआ जिसका कारण उर्वशी ने इसे अपने दर्शकों का प्रेम बताया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *