Chhattisgarh: क्लासिकल डांस के महारथी गजेंद्र कुम्बलकर का निधन, छत्तीसगढ़ी सिनेमा में शोक की लहर
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) कोरोना महामारी के बीच एक और दुख भरी खबर ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में शोक की लहर फैला दी, खबर के अनुसार क्लासिकल डांस के महारथी गजेंद्र कुम्बलकर का भी निधन हो गया, इस खबर के बाद सिनेमा जगत के आलावा उनके रिश्ते नातों में दुख की लहर छा गई,
(Chhattisgarh) गजेंद्र एक अच्छे इंसान के साथ साथ सबसे अच्छे नृत्य निर्देशक थे, उनके साथ डांस करने वालों में निशांत उपाध्याय, चंदन दीप, राम यादव और दिलीप बैस तक जब ये खबर पहुंची तो उनके आंखों से आंसू रुक नही रहे थे,
गजेंद्र ने अपने जीवन का सर्वाधिक समय नृत्य में ही दिया था , उन्होंने हमेशा पहले अपने काम को ही प्राथमिकता दी, गुरु शिष्य की परंपरा का वाकई में सही निष्पादन गजेंद्र ने ही किया था , वे निर्माता निर्देशक प्रेम चंद्राकर को अपना गुरु मानते हुए उनके साथ कई वर्षों तक काम किया और आज भी वे उन्ही के प्रोजेक्ट में काम करते रहे,
चिन्हारी और लोकधारा सांस्कृतिक संस्था ने उनके निधन पर अपनी श्रद्धांजलि प्रगट की है, (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े तमाम लोगों ने भी इस कला साधक के असमय चले जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिजनों को ऐसे समय में सम्बल देने भगवान से प्रार्थना की है।

