कला जगत

कल होगा सोनाली सहारे और मन कुरैशी अभिनीत फिल्म का टीजर रिलीज, फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है सोनाली

SANJHA BIHANIYA…दुल्हन वही जो पिया मन भाए, जी हां यह उस फिल्म का नाम है जिसका टीजर 16 जून को सुबह 7:00 बजे रिलीज होने जा रहा है, केशरवानी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत निर्माता पवन तातेड, रोशन सिंह और दीपक सिंह क्षत्रिय द्वारा निर्मित इस फिल्म में मन कुरैशी और सोनाली सहारे की जोड़ी धूम मचाएगी। इस फिल्म से एक किस्सा भी जुड़ा हुआ है वह यह है कि इस फिल्म में पहले अभिनेत्री अनिकृति चौहान को कास्ट किया गया था, लेकिन किसी कारणवश निर्देशक ने उन्हें रिप्लेस कर दिया और उनकी जगह सोनाली सहारे को कास्ट कर लिया।
फिल्म के निर्देशक शिवनरेश केशरवानी हैं, इन्होंने मन कुरैशी को लेकर और भी फिल्में बनाई हैं इसीलिए दोनों की ट्यूनिंग आपस में काफी मैच करती है, निर्देशक शिवनरेश केसरवानी ने बताया कि फिल्म का टीजर कमाल का है और ट्रेलर भी धमाकेदार है, फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन अभी प्रगति पर है और जल्द ही इस फिल्म को रिलीज कर लिया जाएगा।
अभिनेत्री सोनाली सहारे ने बताया कि उन्हें यह फिल्म अचानक मिली जब निर्देशक का फोन आया तो वह पहले से किसी फिल्म में बिजी थी लेकिन ऐसे वक्त में मैंने डेट को एडजस्ट कर दोनों फिल्मों में समय देने की कोशिश की और अब लगभग दोनों ही फिल्में तैयार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *