सनिमा

17 सितंबर रविवार का दिन क्यों है खास, क्यों चुना इसे प्रकाश अवस्थी ने अपनी फिल्म की रिलीज के लिए, जाने क्या बात है

संझा बिहनिया…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के अभिनेता प्रकाश अवस्थी की फिल्म “मोर बाई हाई-फाई” की रिलीज के लिए उन्होंने 17 सितंबर का दिन चुना है और इसकी विधिवत घोषणा भी प्रकाश भाई ने कर दी है। लेकिन 17 सितंबर का दिन रविवार है, आमतौर पर इस दिन फिल्में रिलीज नहीं हुआ करती, लेकिन इस दिन को चुनना जरूर कुछ ना कुछ खास होगा।
जब हमने इस बारे में प्रकाश अवस्थी से बात की तो उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती है और उसके बाद तीजा का पर्व है, जो छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, इस दिन बहनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास रहती हैं और अपने मायके में पूजा पाठ करती हैं। चूंकि प्रकाश अवस्थी की फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा के साथ कॉमेडी से लबरेज है तो इसे तीजा पर्व का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है।


15 सितंबर यानी शुक्रवार को अमावास्या होने के कारण यह धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तिथि में किसी शुभ कार्य को नहीं किया जा सकता, इसीलिए प्रकाश भाई ने रविवार का दिन चुना है। इस फिल्म की शूटिंग और एडिटिंग एक्शन दृश्यों के साथ लगभग पूर्ण हो चुकी है, गानों के फिल्मांकन और संपादन का कार्य ही बाकी रह गया है जिसे भी जल्द पूरा कर लेने के बाद प्रकाश अवस्थी ने कही। फिल्म के संपादक व निर्देशक नितेश लहरी ने बताया कि “मोर बाई हाई-फाई” अब तक जितनी तैयार हुई है बहुत ही कसी हुई फिल्म नजर आ रही है। इस फिल्म में प्रकाश अवस्थी, सृष्टि देवांगन, योगेश अग्रवाल, अनुपम वर्मा, दीपाली पांडे, प्रमिला रात्रि समेत ढेर सारे कलाकार हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *